लिवर को स्वस्थ रखने के लिए हर दिन क्या करें

लिवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है जिसे जिगर भी कहा जाता है। यह हमारे शरीर में डिटॉक्सिफायर की तरह काम करता है जो हमारे शरीर से खतरनाक विषाक्त पदार्थ को छानकर बाहर निकालता है। इस तरीके से लिवर शरीर में विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालने से लेकर भोजन पचाने तक की विशेष भूमिका निभाता है। यह हमारे शरीर में मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया को भी सही करने में मदद करता है। अगर लिवर स्वस्थ रहता है तो पूरा शरीर स्वस्थ रहता है। लिवर में किसी भी तरह की समस्या होने पर इसका असर पूरे शरीर पर पड़ता है। इसीलिए लिवर का ख्याल रखना बहुत ही जरूरी है। दैनिक दिनचर्या में बहुत सारी ऐसी चीजें हैं जिसका ख्याल न रखने से हमारा लिवर खराब हो सकता है और हम गंभीर बीमारी के शिकार हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं लिवर को किस तरह स्वस्थ रख सकते हैं । अगर आप Best Liver Doctor in Dabwali Mandi Sirsa की तलाश में है तो इस लेख को पूरा पढ़ें।

 

लिवर के लिए यह सारी चीजें होती है खतरनाक

 

मैदा

ज्यादातर स्नैक्स मैदे के बनते हैं। जब गेहूं से मैदा बनाया जाता है तो उसमें से प्रोटीन निकाल लिया जाता है जिसके कारण यह एसिडिक बन जाता है जो हमारे लिवर पर बुरा असर डालता है। इस तरह मैदा लिवर के लिए अच्छा नहीं होता है। ऐसे में लिवर को स्वस्थ रखने के लिए ज्यादा मैदे या मैदे से बनी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए।

 

नमक

नमक हमारे शरीर के लिए जरुरी है लेकिन ज्यादा नमक का सेवन ना केवल दिल बल्कि लिवर के लिए भी नुकसानदायक होता है। नमक में सोडियम पाया जाता है । जादा नमक खाने से शरीर में अतिरिक्त मात्रा में पानी जमा होता है जिसके कारण हमारे लिवर में सूजन आने का खतरा होता है । यही कारण है कि फैटी लिवर और लिवर सिरोसिस जैसे बीमारियों में Liver Doctor in Mandi Dabwali Haryana मरीजों को ज्यादा नमक का सेवन न करने की सलाह देते हैं।

 

शराब

शराब लिवर के लिए बहुत ही नुकसानदायक होता है। हालांकि कभी कबार शराब का सेवन करने से लिवर पर ज्यादा कुछ प्रभाव नहीं पड़ता है। लेकिन लगातार और ज्यादा मात्रा में शराब का सेवन करने से लिवर में फैट जमा होने लगते हैं जिससे लिवर सिरोसिस जैसी समस्या होने का खतरा रहता है।

 

कम पानी पीना

कम पानी पीना लिवर के लिए बहुत ही खतरनाक साबित हो सकता है। इससे लिवर संबंधित कई तरह की बीमारियां हो सकती है। कम पानी पीने से शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर नहीं निकल पाते जिसके कारण लिवर पर बुरा असर पड़ता है।

 

तला भुना खाएं

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए तले भुने हुए चीजों का सेवन कम कर देना चाहिए। रिफाइंड या कार्बोहाइड्रेट वाली चीजों का ज्यादा सेवन करने से लिवर पर जोर पड़ता है।

 

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए करें यह काम

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना कम से कम 3 से 4 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए।

 

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए और डिटॉक्सिफाई करने के लिए हर दिन आंवले का जूस, एलोवेरा का जूस या फिर वेजिटेबल जूस जरूर पीना चाहिए।

 

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए चीनी के जगह पर गुड़ का प्रयोग करना चाहिए या फिर शहद का सेवन कर सकते हैं ।

 

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए हर दिन भोजन में लहसुन, प्याज, सोयाबीन, हल्दी, मेंथी जैसी चीजों को शामिल करना चाहिए इससे कोलेस्ट्रॉल कम होता है और लिवर स्वस्थ रहता है।

 

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना कम से कम 5 से 6 बादाम खाना चाहिए जिससे लिवर मजबूत बनता है।

 

निष्कर्ष

इस तरह उपरोक्त लेख में आपने Liver Doctor in Mandi Dabwali Haryana के बारे में जाना। हमें उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से लिवर को स्वस्थ रखने संबंधित सभी जानकारी आपको मिल गई होगी । यदि यह लेख आपको पसंद आया हो तो इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अन्य लोगों के साथ भी जरूर शेयर करें

Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Signup for our newsletter to get updated information, promotion & Insight
Open chat
Hello 👋
How can we help you?